आगरालीक्स… आगरा में गुरु द्वारा रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आई महिला, आरोबी पर खड़े लोग आवाज लगाते रहे। मौत।
आगरा में शनिवार शाम को गुरुद्वारा आरओबी पर भीड़ लग गई, पुलिस के अनुसार, गुरुद्वारा आरोबी के नीचे ट्रैक पर महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की पहचान मिथलेश पत्नी होरीलाल नरीपुरा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि लोगों ने महिला को ट्रैक पर खड़े देखा तो आवाज लगाई।
इसी दौरान ट्रेन आ गई और महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला ओ एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, डॉक्टरों ने महिला को म्रत घोषित कर दिया।