आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया अरेस्ट. इनके पास से 2.20 करेाड़ की स्मैक बरामद…पुलिस कर रही पूछताछ
आगरा की थाना लोहामंडी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने जीआईसी मैदान से दो स्मैक तस्करों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से एक किलो 100 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी कीमत 2.20 करोड़ रुपये है. पुलिस आरोपियों से नेटवर्क और पेडलर के बारे में पूछताछ कर रही है.
पकड़े गए दोनों आरोपी कासगंज के रहने वाले हैं. इनके नाम इमरान और शेखू हैं. दोनों लंबे सम यसे आगरा में रहकर स्मैक की सप्लाई कर रहे थे. डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है. इनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. आगरा में इनके पैडलर की भी पुलिस तलाश में है.