आगरालीक्स…आगरा में बहू ने सास—ससुर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप. सच आया सामने—इकलौते बेटे ने जायदाद के लिए रची थी साजिश
आगरा में एक बेटे ने जायदाद के लिए अपने ही माता पिता को पत्नी के साथ मिलकर दहेज उत्पीड़न के केस में फंसा दिया. मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा तो इस साजिश का खुलासा हुआ. सच सामने आने पर पति—पत्नी ने माता पिता से माफी मांगी.
ये है मामला
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर जगदशीपुरा का एक मामला पहुंचा. इस मामले में बहू ने अपने सास—ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरेाप लगाया था. सास—ससुर काउंसलिंग में आए, जब उनकी बात सुनी तो हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि उनका बेटा और बहू मिले हुए हैं. इकलौता बेटा पूरी संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बना रहा है. उन्होंने कहा कि वैसे तो सबकुछ उसी का है लेकिन जीते जी उन्हें कोई पानी नहीं दे रहा तो बुढ़ापे में क्या होगा. ऐसे में उसे अभी कुछ नहीं दिया लेकिन बेटे को सब्र नहीं है. काउंसलिंग में सच सामने आने पर बेटा बहू ने माफी मांगी. दोनों को अगली तारीख दी गई है.