आगरालीक्स…आगरा में खेला गया रोमांचक और हृदयगति रोक देने वाला फाइनल मैच. चिकित्सक क्रिकेट चैलेंजर ट्राफी में ये टीम बनी विजेता
आगरा में आयोजित अंतर जनपदीय चिकित्सक क्रिकेट चैलेंजर ट्राफी के फाइनल मैच आज कुबेरपुर स्थित चौधरी अनेक सिंह सिकरवार क्रिकेट ग्राउंड पर मथुरा चिकित्सक टीम वार्द्लोर्ड्स और फिरोजाबाद चिकित्सक टीम फाल्कन के बीच खेल गया। टीम फिरोजाबाद फाल्कन के कप्तान डॉ अफनान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डॉ रोहित यादव की आतिशी बल्लेबाजी 29 बॉल 55 रन 4 चौके 3 छक्के, डॉ दीप की फिनिशिंग बल्लेबाजी 3 बॉल 14 रन 2 छक्के के साथ डॉ वैभव की सधी बल्लेबाजी 48 बॉल 49 रन 3 चौके 1 छक्के से टीम फिरोजाबाद फाल्कन ने निर्धारित 20 ओवर में 188 बनाये। मथुरा की और से डॉ आदित्य डॉ भारत और शक्ति ने एक एक विकेट लिए।
जवाब में उतरी टीम मथुरा ने पहले विकेट पर 5 ओवर में 67 रन बनाकर मैच को अपने पाले में करने के बाद कोई भी साथ देता दिखाई नहीं दिया हर बाल पर मैच अपना झुकाब बदलता हुआ। फाइनली टीम मथुरा सभी विकेट खिकर 181 रन ही बना सकी। टीम फिरोजाबाद ने मैच 5 रन से जीत लिया। टीम फिरोजाबाद की और से डॉ वी पी सिंह ने 3 डॉ आशुतोष गुप्ता ने 2 और डॉ शैलेन्द्र डॉ दीप और डॉ गौश ने एक एक विकेट लिया।
डॉ आशुतोष गुप्ता मैन ऑफ़ द मैच, डॉ आदित्य फाइटर ऑफ़ द मैच रहे। डॉ आदित्य चैलेंजर ट्राफी का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का ख़िताब मिला जबकि डॉ आशुतोष सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, डॉ भरत अगरवाल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और डॉ दीप सर्वश्रेष्ठ फ़ील्डर का अवार्ड मिला। पुरस्कार आईएम अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलोक मित्तल ने दिए। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ संदीप फौजदार ने किया। इस दौरान आगरा के अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी, रिनेश मित्तल, डॉ अशंक गुप्ता, डॉ कौशलेन्द्र दुबे, डॉ नीरज कुमार, डॉ शैलेन्द्र यादव, डॉ भास्कर तिवारी, डॉ एसपी सिंह, डॉ अमित सिंह, डॉ संदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।