आगरालीक्स…आगरा में कोठियों के अंदर प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम बना दिए गए हैं. ऐसे ही इन 14 निजी अस्प्तालों को भेजा गया है नोटिस…सूची में बड़े बड़े नाम
आगरा के आवास विकास कॉलोनी में घरों और कोठियों के अंदर चल रहे निजी अस्पतालों को नोटिस भेजा गया है. आवास विकास परिषद की ओर से रिहायशी भवनों का व्यवसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है. इससे पहले आवास विकास परिषद की ओर से ऐसे ही व्यापारियों के खिलाफ भी एक्शन लिया गया था. अब परिषद की ओर से 14 निजी अस्पतालों को आवंटन रद करने का नोटिस जारी किया गया है और इनसे एक सप्ताह में जवाब भी मांगा है.
आवास विकास परिषद के प्रवर्तन दल के अधिकारी कर्नल जीएम खान ने बताया कि उप आवास आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों को लेकर सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अतुल कुमार ने कई भवनों को सल किया है. सिकंदरा योजना में आवासीय प्रयोजन के लिए स्वीकृत संपत्तियों में व्यवसायिक प्रयोग करने पर 14 अस्प्तालों और नर्सिंग होम को आवंटन रद करने के नोटिस भेजे गए हैं.
इन्हें भेजा गया नोटिस
सेक्टर 3/भूखंड संख्या 33 पर संचालित डेंटल अस्प्ताल
सेक्टर 5 भूखंड संख्या 190/2 पर संचालित नर्मदा हॉस्पिटल
सेक्टर 5 भूखंड संख्या 180 पर संचालित उमंग हॉस्पिटल
सेक्टर 5 भूखंड संख्या 182 पर संचालित चिकित्सालय
सेक्टर 5 भूखंड संख्या 8 पर संचालित पंकज पैथोलॉजी
सेक्टर 4ए भूखंड संख्या 686 पर संचालित बंसल हॉस्पिटल
सेक्टर 4आर भूखंड संख्या 1007 पर संचालित सिंघल हॉस्पिटल
सेक्टर 4आर के भूखंड संख्या 1083 पर संचालित आई केयर हॉस्प्टिल
सेक्टर 6ए के भूखंड संख्या 11 पर संचालित नेत्र चिकित्सालय
सेक्टर 6डी भूखंड संख्या 947 पर संचालित अनूप दीक्षित हॉस्पिटल
सेक्टर 7 के भूखंड संख्या 124 पर संचालित जगदम्बा हॉस्पिटल
सेक्टर 8 के भूखंड संख्या 44 पर संचालित सर्वोदय हॉस्पिटल
सेक्टर 9 के भूखंड संख्या 171 पर संचालित मेडिसिटी हॉस्पिटल
सेक्टर 9 के भूखंड संख्या 344 पर संचालित आर्य मल्टीस्पेशलिटी हॉस्प्टिल