आगरालीक्स …आगरा में यूपी बोर्ड के छात्र छात्राओं को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट वितरित की जाने लगी हैं।
जीआईसी परिसर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की मार्कशीट संबंधित कॉलेजों को दी जा रही हैं। पहले दिन सोमवार को 210 माध्यमिक विद्यालय के स्कूल संचालकों को मार्कशीट वितरित की गई।
धक्कामुक्की के बीच ली मार्कशीट
मार्कशीट लेने के लिए स्कूल के कर्मचारियों की भीड़ उमड़ी, ऐसे में धक्कामुक्की के बीच स्कूल संचालकों को मार्कशीट दी गईं।