आगरालीक्स… आगरा पुलिस नाइट क्लब और रूफ टॉप संचालकों की बैठक बुलाकर दिशा निर्देश देगी, युवकों को पीटने के मामले में जीरो क्लब अस्थायी रूप से बंद।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में पंचवटी पाश्र्वनाथ कॉलोनी के सामने छठवीं मंजिल पर स्थित जोरो नाइट क्लब का शनिवार रात का एक वीडियो वायरल हुआ था। क्लब में युवतियां डांस कर रहीं थी, इसी दौरान एक युवक की बीयर पास में बैठे दूसरे युवक पर गिर गई। इसे लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बाउंसर डंडे लेकर आ गए। युवकों की पिटाई की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर मैनेजर बादल सहित तीन बाउंसर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।
क्लब अस्थायी बंद, दो नोटिस दिए
पुलिस ने क्लब संचालक को एक नोटिस सीआरपीसी 149 और दूसरा नोटिस सीआरपीसी 91 का दिया है। क्लब में हुक्का तो नहीं पिलाया जाता था, कितने बजे तक शराब पिलाई जाती थी क्योंकि क्लब के पास अस्थायी शराब पिलाने के लिए लाइसेंस था।
पिछले 15 दिन का मांगा सीसीटीवी
पुलिस ने क्लब का पिछले 15 दिन का सीसीटीवी का रिकॉर्ड मांगा है, जिससे पता चल सके कि क्लब में क्या क्या होता था।