आगरालीक्स… आगरा में 14 जुलाई से सेना भर्ती, 12 जिलों के अभ्यर्थियों की होगी सेना भर्ती होगी। ( Sena Bharti for 12 distt in Agra from 14th July)
आगरा में सेना भर्ती प्रक्रिया होने जा रही है। एडीएम सिटी अनूप कुमार के अनुसार, सेना भर्ती कार्यालय द्वारा आगरा में 14 जुलाई से एक अगस्त तक एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, सदर बाजार, आगरा में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
12 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती
आगरा, अलीगढ, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, झांसी, जालौन, ललितपुर, कासगंज, मथुरा, मैनपुरी 12 जिलों के अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। सेना भर्ती रैली के लिए एकलव्य स्टेडियम के मैदान व दौड़ पथ, गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्था की जा रही है।