Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा AGCL, Agra doctor’s discuss on health facility in India with RSS Kshetra Sah Sampark Pramukh Dr. Harish Rautella#agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

AGCL, Agra doctor’s discuss on health facility in India with RSS Kshetra Sah Sampark Pramukh Dr. Harish Rautella#agra

254

आगरालीक्स…. देश में स्वास्थ्य सेवाएं कैसी हों, सुपरस्पेशियलिस्ट डॉक्टरों के लिए इन्फ्राट्रक्चर भी विश्वस्तरीय होना चाहिए। यह आगरा के साथ ही देश की स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाएगा। ( AGCL doctors discuss on health facility in India with RSS Kshetra Sah Sampark Pramukh Dr. Harish Rautella)


मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख डॉ. हरीश रौतेला मंगलवार को आगरा गैस्टो लिवर सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. दिनेश गर्ग, डॉ. समीर तनेजा, डॉ. विनीत चौहान और डॉ. पंकज कौशिक से शिष्टाचार भेंट की। ब्रज प्रांत संपर्क प्रमुख प्रमोद चौहान, आगरा विभाग संपर्क प्रमुख संजीव माहेश्वरी और एसएन मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल भी उनके साथ थे। भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की स्थिति को लेकर वार्ता हुई। क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख डॉ. हरीश रौतेला ने कहा भारत का प्रतिस्पर्द्धात्मक लाभ इसमें निहित है कि इसके पास सुप्रशिक्षित चिकित्सा विशेषज्ञों का एक विशाल समूह है।


सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में अभी और सुधार की दरकार
सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश गर्ग ने कहा कि निसंदेह सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास हुआ है लेकिन यह काफी नहीं है। बहुत सारे मोर्चों पर सुधार की आवश्यकता है। आगरा विभाग संपर्क प्रमुख संजीव माहेश्वरी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि भारत में सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में भी इनफ्रास्टक्चर तेजी से बढ़ा है लेकिन रखरखाव पर उतना ध्यान नहीं है जबकि इन सेवाओं और सुविधाओं में निरंतरता रखरखाव से ही संभव हैं।


आगरा ग्रैस्ट्रो लिवर सेंटर बनेगा नजीर
सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. समीर तनेजा ने कहा कि आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर को शुरू करने के पीछे का उद्देश्य भी समान विशेषताओं को एक ही मंच प्रदान कर प्रत्यक्ष—अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र व आस—पास की जनता को लाभ पहुंचाना ही है ताकि उन्हें एक से दूसरे शहर में न भटकना पड़े। ब्रज प्रांत संपर्क प्रमुख प्रमोद चौहान ने चिकित्सा एवं अन्य व्यवसायिक संगठनों में स्थायित्व और संचालन के बीच अंतर को रेखांकित किया। सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत चौहान ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाना महत्वपूर्ण है कि आयुष्मान, पंडित दीनदयाल चिकित्सा जैसी योजनाओं का लाभ सही व्यक्तियों तक पहुंचे। सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज कौशिक ने कहा कि शहरों में फिर भी चिकित्सा का आधुनिकीकरण तेजी से हुआ है लेकिन बहुत सारे गांव के मरीज आते हैं जो इन सुविधाओं से कोसों दूर हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज की ही बात करें तो यहां पहले की तुलना में इनफ्रास्टक्चर बढ़ा है। गरीब मरीजों को आधुनिक एवं तकनीकी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इस बीच क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख डॉ. हरीश रौतेला ने संघ की दो पुस्तकें चिकित्सकों को भेंट कीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!