आगरालीक्स ..मदद करें…, आगरा के मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर की चीन में मौत, 13 दिन से शव का इंतजार कर रही बुजुर्ग मां और शिक्षिका पत्नी, बच्चे। ( Merchant Navy Chief engineer died in China, Mother & wife waiting for dead body from last 30 days)
आगरा की चाणक्य पुरी, शाहगंज की रहने वाली शिक्षिका अंजुलता के पति 49 साल के अनिल कुमार मर्चेट नेवी में एमवीजीएच नाइटिंगेल कंपनी में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, उनका जहाज चीन के झेजियांग प्रांत के झोउशान शहर में था, 12 जून की रात को अनिल की तबीयत बिगड़ी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया लेकिन दोपहर में सीने में दर्द होने पर दोबारा भर्ती किया गया। कुछ देर बाद ही हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। परिजनों को अनिल की मौत की सूचना मिली, उन्होंने आगरा शव लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए।
13 दिन बाद भी नहीं आया शव
अंजुलता के साथ ही अनिल की मां 80 साल की रामकिशोरी और उनके दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है, वे आगरा शव लाने के प्रयास में जुटे हैं लेकिन 13 दिन बाद भी शव नहीं आ सका है। इसके लिए चीफ इंजीनियर अनिल की पत्नी अंजुलता ने प्रधानमंत्री, विदेशी मंत्री को टिवीट किया है।
25 से 30 दिन बाद आ सकेगा शव
अंजुलता भारतीय दूतावास के संपर्क में है,उन्हें बताया गया है कि शव आने में 25 से 30 दिन लग सकते हैं। शव जल्दी आ सके, इसके लिए किसी भी स्तर पर प्रयास सफल होते दिखाई नहीं दे रहे हैं।