आगरालीक्स…आगरा जिला चैस फेस्टिवल 29 और 30 जून को, अंडर—15 ओपन और अंडर—15 बालिका वर्ग में खेली जाएगी प्रतियोगिता
आगरा में शतरंज का एक और बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। आगरा जिला चैस फेस्टिवल 2024, 29 से 30 जून तक शाहगंज स्थित ब्रेन टी स्कूल में आयोजित होगा। आयोजन सचिव डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि आगरा जिला अंडर—15 ओपन और आगरा जिला अंडर—15 बालिका वर्ग में आयोजित हो रही प्रतियोगिता के आधार पर ही स्टेट चैस चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
इस दो दिवसीय शतरंज महोत्सव में 15 स्कूलों से करीब 40 खिलाड़ियों के प्रतिभाग की संभावना है। शुक्रवार तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जुलाई माह में बलिया में होगी। जिला फेस्टिवल से चयनित टीम ही बलिया में आयोजित होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।