आगरालीक्स… आगरा में सास को अपनी बहु से ही प्यार हो गया, उसने बहू के साथ संबंध बनाए। जबकि पति ने दोस्त के साथ सोने के लिए दबाव बनाया।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी 2022 में गाजीपुर में हुई थी। युवती ने आरोप लगाए हैं कि उसकी सास उस पर गलत नजर रखने लगी, उससे प्यार की बातें कर संबंध बनाए। विरोध करने पर हाथ को ब्लेड से काट दिया। युवती ने जब अपने पति से सास के समलैंगिंक संबंध बनाने के बारे में बताया तो उन्होंने साथ नहीं दिया और सास परेशान करती रही।
पैसे के लिए दोस्त के साथ सोने के लिए कहा
युवती का आरोप है कि उसके पति ने पैसे के लालच में युवती से कहा कि वह उसके दोस्त के साथ रात में रहे। 2023 में जब बच्चा हुआ तो पति ने कह दिया कि यह किसी और का है। इस मामले में पति, सास, ननद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।