आगरालीक्स…आगरा में आखिरकार बारिश पड़ी. दो दिन से उमस ने कर रखा था बेहाल, लेकिन बारिश अभी नाकाफी. जानें आज का तापमान
आगरा में आज आखिरकार देर शाम बारिश हुई. दो दिन से आसमान में बादल तो छा रहे थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी. ऐसे में उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल थे. हालांकि आज देर शाम को हुई बारिश ने कुछ हद तक लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है लेकिन यह बारिश अभी नाकाफी है. क्योंकि बारिश के बाद हवा न चलने के कारण उमस होने लगी है.
आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/07/24) 30.0
Departure from Normal(oC) -9.4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/07/24) 28.6
Departure from Normal(oC) 1.6