नईदिल्लीलीक्स… ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनेगी। 392 सीटें जीतीं। ऋषि सुनक सत्ता से बाहर। लेबर पार्टी के स्टार्मर ने कहा हमने कर दिखाया।
लेबर पार्टी को अब तक 392 सीटें मिलीं
ब्रिटेन में लेबर पार्टी 14 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। लेबर पार्टी ने बहुमत प्राप्त कर लिया है, उसे अब तक 392 सीटें मिली हैं।
लेबर पार्टी के नेता स्टार्मर बोले- हमने कर दिखाया
इस जीत के बाद लेबर पार्टी के स्टार्मर ने कहा हमने कर दिखाया है, आपने इसके लिए अभियान चलाया। आपने इसके लिए लड़ाई लड़ी। इसके लिए वोटिंग की।बदलाव यहीं से शुरू होता है।
शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा सत्ता परिवर्तनः ऋषि सुनक
ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीत लिया है। मैंने स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन भी किया। आज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सत्ता परिवर्तित हो रही है।