आगरालीक्स.. हाथरस के सिकंदराराऊ सत्संग हादसे में मारे गए आगरा के 17 मृतकों के लिए 34.50 लाख। कुल 121 मृतकों के लिए 2.32 करोड़ रुपये जारी।
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राशि जारी
सिकंदराराऊ हादसे में मारे गये 121 लोगों के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 121 मृतकों के लिए दो करोड़ बत्तीस लाख रुपये जारी कर दिये हैं। इस हादसे में जिन जिलों के जितने श्रद्धालु मरे उनके लिए दो लाख रुपये के हिसाब से पैसा जारी किया गया है।
संबंधित जिलों के डीएम चेक जारी करेंगे
आगरा जिले के 17 मृतक और एक घायल के लिए चौतीस लाख पचास हजार रुपये भेजे हैं। अब संबंधित जिले के डीएम इन्हें चेक वितरित करेंगे।
गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर के मृतक भी
गाजियाबाद के एक श्रद्धालु की मौत हुई है। इसी प्रकार गौतमबुद्वनगर में एक,बुलन्दशहर में पांच मृतक और दो घायलों के लिए पैसा जारी किया गया है।
अलीगढ़,हाथरस मथुरा के लिए भी मुआवजा जारी
अलीगढ़ के 13 मृतक और दो घायलों के लिए 27 लाख रुपया भेजा गया है। हाथरस में 22 मृतक और चार घायलों के लिए पैसा भेजा गया है। हाथरस में पिचासी लाख रुपये भेजा गया है। मथुरा के आठ मृतकों के लिए सौलह लाख रुपये भेजा गया है। इसमें एक-एक मृतक राजस्थान और मध्यप्रदेश के है।