आगरालीक्स…आगरा में मौसम हुआ सुहाना. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से मिली राहत. तापमान भी आज 7 डिग्री तक नीचे गिरा. जानें आने वाले दिनों में बारिश के क्या है आसार
आगरा में आज दोपहर को हुई झमाझम बारिश ने शहरभर में जलभराव की स्थिति तो उत्पन्न कर दी जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुइ लेकिन बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है. गर्मी से काफी हद तक लोगों को राहत मिली है. हालांकि वातावरण में अभी भी उमस बरकरार है लेकिन आज हुई झमाझम बारिश ने इसे कम जरूर किया है.
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस के करीब कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में अभी भी दो से तीन दिन झमाझम बारिश के आसार हैं. हालांकि इसके बाद मौसम खुलने और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/07/24) 32.0
Departure from Normal(oC) -6.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/07/24) 27.0
Departure from Normal(oC) 0.7