Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Dr. Nisha Singhal murder Case: Court sentenced accused Shubham Pathak to life imprisonment…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Dr. Nisha Singhal murder Case: Court sentenced accused Shubham Pathak to life imprisonment…#agranews

238

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. निशा सिंघल मर्डर केस में आरोपी को उम्रकैद. डॉक्टर पति ने कहा था—जब तक आरोपी को सजा नहीं दिलवाउंगा, चैन से नहीं बैठूंगा..निर्मम तरीके से की गई थी हत्या…

आगरा के कमला नगर में दंत चिकित्सक डॉ. निशा सिंघल मर्डर केस में आरोपी ​शुभम को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र रविकांत ने शनिवार को अभियुक्त शुभम पाठक् को यह सजा सुनाई और 17 हजार रुपये के अर्थदंड भी लगाया. करीब साढ़े तीन साल पहले आरोपी शुभम ने कमला नगर के कावेरी कुंज में रहने वाली डॉ. निशा सिंघल की उनके घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी थी. शुभम ने डॉ. निशा सिंघल के बच्चों पर भी हमला किया था लेकिन उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचा ली थी. हत्या के बाद घर में लूटपाट भी की गई थ्ी.

अभियोजन पक्ष की तरफ से वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक शर्मा एवं एडीजीसी आदर्श चौधरी ने वादी, उनकी सात वर्षीया पुत्री, थानाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा सहित आठ गवाह अदालत में पेश किए. मुकदमे के विचारण उपरांत साक्ष्य के आधार पर विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र रविकांत ने हत्या के आरोपी शुभम पाठक को आजीवन कारावास एवं पांच हजार रुपये के अर्थदंड, लूट के आरोप में 10 वर्ष कैद एवं पांच हजार रुपये के अर्थदंड, हत्या के प्रयास में पांच साल कैद व पांच हजार रुपये के अर्थदंड एवं आयुध अधिनियम में दोषी पाते हुए उसे दो वर्ष कैद एवं दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया. अदालत ने सभी सजाएं साथ—साथ चलाने के आदेश दिए.

पति ने जेवर लेने ​से किया मना
पुलिस द्वारा आरोपी शुभम के कब्जे से बरामद लाखों रुपये के जेवर एवं नकदी को वादी मुकदमा द्वारा रिलीज नहीं कराया गया. उनका कहना था कि जब पत्नी ही चली गई तो उसके आभूषण लेकर क्या करूंगा. इस बाबत अदालत ने आदेश दिया कि रिलीज प्रार्थना पत्र पेश नहीं करने पर यह सामान राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया जाए.

अब निर्मम हत्या के बारे में जाने
कावेरी कुंज कमला नगर निवासी प्लास्टिक सर्जन डाॅ अजय सिंघल अपनी पत्नी दंत चिकित्सक डाॅ निशा सिंघल, बेटा और बेटी के साथ रह रहे थे। 20 नवंबर 2020 को डाॅ अजय सिंघल अस्पताल गए थे, घर पर उनकी पत्नी डाॅ निशा सिंघल और दोनों बच्चे थे. डॉ. अजय सिंघल जब वापस आए तो उन्होंने पत्नी डॉ. निशा सिंघल को लहूलुहान हालत में देखा, जबकि उनके दोनों बच्चे बुरी तरह से दहशत में थे और वो भी घायल थे. बच्चों ने पुलिस को बताया कि शुभम पाठक कैबल सही करने के लिए घर पर आया था, उसने दोनों बच्चों को कमरे में जाने के लिए कह दिया, इसके बाद डाॅ निशा सिंघल की हत्या कर दी. दोनों बच्चों पर भी हमला किया, बच्चों को मरा हुआ समझ कर वहां से चला गया. पुलिस ने रात को ही मुठभेड़ के दौरान आरोपी शुभम को अरेस्ट कर लिया था.

पति ने कहा था—जब तक आरोपी को सजा नहीं दिलवाउंगा चैन से नहीं बैठूंगा
डाॅ अजय सिंघल मूलरूप से रूपवास भरतपुर के रहने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पत्नी की हत्या के बाद डाॅ अजय सिंघल ने दोनों बच्चों को रूपवास भेज दिया. वे कमला नगर से भी अपना घर बेचकर यहां से जाना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने निर्णय लिया कि जब तक कातिल को सजा नहीं दिलवा दूंगा चैन से नहीं बैठूंगा. उन्होने कहा था कि इस घर से उनकी पत्नी की यादें जुडी हुई हैं, इसलिए घर नहीं बेचेंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

error: Content is protected !!