आगरालीक्स…ये हैं आगरा में जन्मे आलोक शर्मा. पहले यूके में मंत्री बने और अब ब्रिटिश संसद में मिला अहम पद….जानिए इनके बारे में
ब्रिटिश भारतीय पूर्व सांसद आलोक शर्मा को यूके की संसद में फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें हाउस आफ लॉडर्स में किंग्स चार्ल्स की ओन से अनुमोदित किए जाने के बाद हाउस सदस्य बनाया जा रहा है. पिछले आम चुनाव में आलोक शर्मा कंजर्वेटिव पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे. हाल ही में हुए आम चुनाव में आलोक शर्मा ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था लेकिन किंग्स चार्ल्स तृतीय की ओर से इनको फिर अनुमोदित किया गया है. पीयरेज मिलने के बाद वे फिर से हाउस के मेंबर बनेंगे.
जानें कौन हैं आलोक शर्मा
आलोक शर्मा का जन्म आगरा में हुआ है. 56 साल के आलोक शर्मा को दो साल पहले सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष बनाए गए थे. इनके काम को दुनियाभर में सराहा गया. जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए इनके योगदान पर इन्हें पिछले साल सर आलोक के रूप् में नाइट की उपाधि दी गई थी. आलोक शर्मा पहले भारतीय मूल के सांसद रहे हैं जिनको पिछले साल किंग्स न्यू ईयर आनर्स सूची में जगह मिली थी. यूके के पूर्व पीएम ऋषि सुनक की ओर से डिसाल्यूशन पीयरेज के लिए सात नाम दिए गए थे जिनमें आलोक शर्मा का नाम भी शामिल था.