मथुरालीक्स…रेस्टोरेंट संचालक की मौत. दो कर्मचारी भी अचेत मिले. पुलिस जांच में जुटी…
मथुरा में एक रेस्टोरेंट चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. रात को वह खाना खाकर सोया था लेकिन सुबह दो कर्मचारी और वह अचेत अवस्था में मिले. अस्पताल ले जाया गया जहां रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है.
ये है मामला
घटना कोसीकलां के कोटवन स्थित मुनिजी रेस्टोरेंट की है. रेस्टोरेंट संचालक नरेश कुमार के भतीजे कमल ने बताया कि शनिवार रात को को साढ़े आठ बजे उसके चाचा नरेश कुमार ने खाना खाया और रात 12 बजे तक टीवी देखी. इसके बाद सो गए. आज सुबह पांच बजे जब अन्य कर्मचारी जागे तो देखा नरेश और दो कर्मचारी संतोष और मोहन अचेत थे. तीनों को केडी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया. दोनों कर्मचारियों का इलाज चल रहा है. भतीजे कमल का आरोप है कि उसके चाचा को विषाक्त खिलाया गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की जा रही है. पुलि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.