आगरालीक्स…आगरा से चारधाम यात्रा पर गए हैं कई लोग. उत्तराखंड में भारी बारिश से कई रोड बंद, भूस्सखलन हुआ. चारधाम यात्रा रोकी गई…
आगरा से इस समय कई लोग चारधाम यात्रा पर गए हुए हैं लेकिन वहां का मौसम काफी खतरनाक हो गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण कई रास्तों को बंद कर दिया गया है. इसका कारण भूस्सखलन है. कई जगह भूस्सखलन की बड़ी घटनाएं हो रही हैं. वहीं नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है. भारी बारिश का रेड अलर्ट देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने आज चारधाम यात्रा को रोक दिया. गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि यह फैसला तीर्थयात्रियों के जान माल की सुरक्षा को लेकर किया गया है. जो यात्री जहां हैं, वही रहें.
इधर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी भारी बारिश को देखते हुए सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं.