आगरालीक्स…. आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बैचलर आफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी की 16 जुलाई से होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है।
परीक्षा नियंत्रक डा. ओम प्रकाश के अनुसार, बीएएमएस चतुर्थ प्रोफेशन बैच 2018-19 की मुख्य परीक्षा 16 जुलाई से प्रस्तावित की गईं थी। छात्रों ने पाठ्यक्रम पूरा ना कराने की शिकायत की थी, अधिकांश कालेजों में छात्रों का पूरा पाठ्यक्रम नहीं कराया गया है। इसके चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं।
कालेज प्राचार्यों को अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पूरा पाठ्यक्रम कराने के निर्देश दिए गए हैं, कालेजों से छात्रों की उपस्थित का प्रमाण पत्र भी मांगा गया है। जिससे समय से परीक्षाएं कराई जा सकें।