नईदिल्लीलीक्स…इंग्लैंड क्रिकेट के एक युग का होगा अंत। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन वेस्टइंडीज सीरीज के बाद संन्यास लेंगे।
दो दशक से ज्यादा इंग्लैंड के लिए खेले
इंग्लैंड क्रिकेट के लिए दो दशक से ज्यादा से खेल रहे जेम्स एंडरसन कल से वेस्टइंडीज के साथ कल बुधवार से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। जेम्स एंडरसन और क्रिस ब्रॉड की जोड़ी ने दुनियाभर के तमाम दिग्गज बल्लेबाजों को अपने कहर से कंपकंपाया है।
मैं अपने को खुशकिस्म्त मानता हूः जिमी
जिमी के नाम से मशहूर एंडरसेन दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने संन्यास को लेकर कहा है कि मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है। इंग्लैंड के लिए मैंने सैकड़ों मैच खेले हैं। अपने से कहीं ज्यादा प्रतिभाशाली लोगों के साथ खेला हूं लेकिन उन्हें कई कारणों से लगातार खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन मैं इस मामले में अपने को खुशकिस्मत मानता हूं।