आगरालीक्स …आगरा में रिसॉर्ट तक जाने के लिए उटंगन नदी पर बनाए गए पुल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। ( Bridge on Utangan river demolish by Distt Administration team in Agra)
इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने स्वत संज्ञान लेते हुए प्रशासन को 18 सितंबर को सुनवाई से पहले अपना जवाब दाखिल करने के आदेश दिए थे, इसके बाद पुल को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
आगरा में फतेहाबाद में श्री कान्हा इन्फ्रा एस्टेट द्वारा आमिय रिसॉर्ट बनाया जा रहा है, आरोप है कि रिसॉर्ट तक पहुंचने के लिए उटंगन नदी पर पक्का पुल बना दिया गया। इससे उटंगन नदी का पानी बंद हो गया, आस पास के गांव के किसानों को इससे परेशानी हो रही थी।
पुल किया ध्वस्त
एसडीएम फतेहाबाद अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ उटंगन नदी पर बनाए गए पुल को ध्वस्त करने के लिए पहुंचे, पुल को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया, उटंगन नदी में पानी होने के कारण पुल ध्वस्त करने में समय लग सकता है।