आगरालीक्स…आगरा में अग्निवीर भर्ती 14 जुलाई से. 12 जिलों के 15 हजार अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम…निर्धारित समय में पूरी करनी होगी इतने किमी. की दौड़
आगरा के एकलव्य स्टेडियम में 14 जुलाई से एक अगस्त के बीच सेना अग्निवीर भर्ती रैली होनी है. इसमें 12 जिलों के 15 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को स्टेडियम में फिटनेस परीक्षण किया जाएगा जिसमें उन्हें निर्धारित समय में 1.6 किमी की दौड़ को पूरी करनी होगी.
दलाल के झांसे में न आएं
सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वह किसी भी दलाल के झांसे में न आएं और किसी भी अनुचित साधन का सहारा न लें. चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष है. सेना भर्ती कारर्यालय ऐसे दलालों को पकड़ने के लिए टीमें लगा चुका है. भर्ती में अभ्यर्थियों को अपने तय दिन ही आना है और रैली की अधिसूचना, प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां लानी होंगी. कोई समस्या आने पर सेना भर्ती कार्यालय सदर बाजार आगरा में जाकर संपर्क किया जा सकता है.