आगरालीक्स…आगरा के सपा नेता मिले पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से. पार्टी की आगामी रणनीतियों पर की चर्चा…
आगरा के सपा महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोरा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके सैफई स्थित निवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने यूपी में समाजवादी पार्टी का शानदार प्रदर्शन और देश की तीसरी नम्बर की सबसे बड़ी पार्टी बनने पर शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा आगामी रणनीतियों के बारे में भी चर्चा की गई. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर अभी से जुटने को कहा.