आगरालीक्स ….आगरा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, छह लाख से अधिक वादों का निरस्तारण किया जाएगा। ( Rastriya Lok Adalat in Agra today)
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डा. दिव्यानन्द द्विवेदी के अनुसार, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा श्री विवेक संगल के मार्गदर्शन में दिनांक 13.07.2024 को दीवनी न्यायालय परिसर गेट न.-01 पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रशासनिक न्यायमूर्ति (सत्र खण्ड आगरा) के कर कमलो द्वारा किया जायेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माटर दुर्घटना दावा अधिकरण, भू-अर्जन पुनर्वास स्थापन अधिकरण, परिवार न्यायालय, आगरा, वाणिज्य न्यायालय, जनपद आगरा के समस्त राजस्व न्यायालय, समस्त खण्ड विकास कार्यालय, समस्त अपर पुलिस आयुक्त कार्यालयों में एवं दीवानी न्यायालय परिसर में बैंक, फाईनेन्स कम्पनी के द्वारा स्टाल लगायी जायेगी। जिसमें वादकारियों को अधिक से अधिक लाभ दिये जाने का प्रयास किया जायेगा। इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रथम बार जिला कारागार व केन्द्रीय कारागार आगरा के द्वारा तैयार किये जाने वाले वस्तुओं की प्रदशर्नी लगायी जायेगी।