Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Lok Adalat: 6 lakh 63 thousand 938 cases were resolved in a single day in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Lok Adalat: 6 lakh 63 thousand 938 cases were resolved in a single day in Agra…#agranews

213

आगरालीक्स…आगरा में एक ही दिन में 6 लाख 63 हजार 938 केस का निपटारा किया गया. किसी का एक्सीडेंट केस था तो किसी का बैंक को लेकर था मामला. आगरा में संपन्न हुई लोक अदालत

आगरा में आज जिला मुख्यालय और सभी तहसीलों में लोक अदालत5 का आयोजन किया गया. लोक अदालत में आज सभी तरह के 6 लाख 63 हजार 938 केसों का निस्तारण किया गया. लोक अदालत का उद्घाटन जयन्त बनर्जी, न्यायमूर्ति प्रशासनिक (सत्र खण्ड आगरा) द्वारा किया गया. इसमें जनपद न्यायाधीश विवेक संगल व अमरजीत, नोडल अधिकारी/अपर जिला जज, दिव्यानन्द, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, विभिन्न बैंक, मोबाइल कंपनियों के अधिकारी/प्रतिनिधि, वादकारीगण, पत्रकारगण, मीडियाकर्मीगण, पराविधिक स्वयं सेवक एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे.

जानें कौन कौन से वादों का हुआ निस्तारण
जनपद न्यायाधीश एवं अपर जनपद न्यायाधीशगण के द्वारा कुल 86 वाद तथा श्री दिनेश तिवारी अपर जिला जज/ईसीएक्ट न्यायालय के द्वारा 628 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें जुर्माना धनराशि 32200/- अधिरोपित की गई। कॉमर्शियल न्यायालयों के पीठासीन अधिकारीगण के द्वारा कुल-06 वादों का निस्तारण किया गया, भू-अर्जन पुनर्वासन व व्यवस्थापन प्राधिकरण के द्वारा कुल 10 वादों निस्तारण किया गया तथा अन्य ग्राम न्यायालयों तथा स्थायी लोक अदालत के द्वारा कुल 286 वादों का निस्तारण किया गया तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग विवाद के द्वारा कुल 68 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय व अतिरिक्त परिवार न्यायालयों द्वारा 99 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मोटर दुघर्टना दावा अधिकरण के द्वारा 200 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें पीड़ित पक्षों को 134745201/- रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि प्रदान की गई। इस लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) / अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज / अपर सिविल जज / न्यायिक मजिस्ट्रेट व अन्य न्यायालयों द्वारा कुल-11729 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें जुर्माना धनराशि 65580817/- रूपये अधिरोपित की गई.

वर्चुअल कोर्ट के द्वारा कुल-15600 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी कचहरी, आगरा के अलावा तहसील स्तर पर भी किया गया, जिसमें राजस्व से सम्बन्धित कुल 289577 वादों का निस्तारण कलेक्ट्रेट एवं तहसील स्तर के न्यायालयों द्वारा किया गया तथा समस्त खण्ड विकास कार्यालय के द्वारा 329456 वादों का निस्तारण किया गया. पुलिस विभाग के द्वारा कुल-7534 वादों का निस्तारण किया गया, ट्रेफिक चालान से सम्बन्धित कुल-7495 वादों का निस्तारण किया गया एवं मोबाइल कम्पनी के द्वारा 14 वादों का निस्तारण किया गया। इस लोक अदालत में विभिन्न बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, यूकों बैंक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावत, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, सिडिकेट बैंक, भारतीय संचार निगम लिमिटेड, अन्य फाइनेन्स कम्पनी आदि के कुल 1150 वादों का निस्तारण प्री-लिटिगेशन लोक अदालत के माध्यम से किया गया, जिसमें समझौता धनराशि-979480000/- रूपये सम्मिलित है. इस प्रकार जनपद आगरा में जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर कुल-663938 वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.07.2024 में किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!