आगरालीक्स …आगरा के 10 वीं और 12 वीं के छात्रों की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कल से प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे। 15 और 16 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। ( Agra News : 10th & 12th Improvement exam on 20th July 2024)
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में अंक सुधार के लिए इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को होगी। डीआईओएस डॉ. मानवेंद्र सिंह के अनुसार, सोमवार से प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे।