नईदिल्लीलीक्स… अमेरिका में चुनावी रैली में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर फायरिंग, कान को चीरती हुई निकली गोली। हालत खतरे से बाहर। बाइडन ने कहा- खतरे से बाहर
पेन्सिलवेनिया में एक हमलावर ने चलाई गोलियां

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया है। हमला पेन्सिलवेनिया में चुनावी रैली के दौरान किया गया। रैली के संबोधन के दौरान हमलावर ने गोलीबारी कर दी।
जमीन पर लेटने से पहले कान चीरती निकली गोली
गोलीबारी की आवाज सुनकर वह झुके तब तक एक गोली उनके कान को चीरती हुई निकल गई लेकिन वह जमीन पर लेट गए।
हमलावर मार गिराया, सिर्फ दो सेंमी के फासले से बचे
सुरक्षाबलों ने जबावी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया।सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक यदि गोली 2 सेंटीमीटर भी इधर होती तो ट्रंप की जान जा सकती थी।
राष्ट्रपति वाइडन ने कहा- हालत खतरे से बाहर
राष्ट्रपति बाइडन ने इस हमले के बाद आपात बैठक बुलाई। बाद में कहा है कि ट्रंप की हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं ट्रंप ने कहा कि फायरिंग की आवाज आने पर उन्होंने समझ लिया था कि कुछ तो गड़बड़ है, जब तक वह झुकते गोली कान में लग चुकी थी।