आगरालीक्स.. शताब्दी, वन्देभारत, गतिमान ट्रेनों का एक हॉल्ट पीताम्बरा देवी की सिद्धपीठ के स्टेशन “दतिया” पर भी 2 मिनट के लिए रखनेे की मांग। ( Agra News : Shatabdi, Gatiman may stop at Pitambara Devi Peeth, Datiya)
उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली से आने वाली अत्याधुनिक शताब्दी, वन्देभारत, गतिमान ट्रेनों का एक हॉल्ट पीताम्बरा देवी की सिद्धपीठ के स्टेशन “दतिया” पर भी 2 मिनट के लिए रखा जाए। यह स्टेशन हिन्दू धार्मिक आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है और इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
टूरिस्ट लग्जरी शटल ट्रेन चलाने की मांग
आगरा से बटेश्वर हेतु एक टूरिस्ट लग्जरी शटल ट्रेन चलाई जाए। यह ट्रेन आगरा से प्रातः 10:30 बजे प्रस्थान कर बटेश्वर 11:30 बजे पहुंचे और बटेश्वर से सायं 5:00 बजे प्रस्थान कर आगरा 6:00 बजे पहुंचे। इससे इन धार्मिक और दर्शनीय स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में समृद्ध किया जा सकेगा। दिल्ली से आगरा हेतु एक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा जो दिल्ली से सायं 5:00 बजे चलकर आगरा 8:30 बजे पहुंचे और अगले दिन प्रातः 8:00 बजे चलकर दिल्ली 10:30 बजे पहुंचे। साथ ही, उन्होंने आगरा से लखनऊ के लिए एक वन्दे भारत ट्रेन चलाने का भी सुझाव दिया। इस ट्रेन के सिर्फ दो हॉल्ट शिकोहाबाद/फिरोजाबाद और कानपुर हों। यह ट्रेन आगरा से प्रातः 5:00 बजे प्रस्थान कर लखनऊ 8:30 बजे पहुंचे और लखनऊ से सायं 6:00 बजे प्रस्थान कर आगरा 9:30 बजे पहुंचे।