नईदिल्लीलीक्स… सुप्रीम कोर्ट में नीट-यूजी 2024 परीक्षा में पेपरलीक मामल की सुनवाई जारी है। कोर्ट ने कहा- लाखों छात्र इंतजार कर रहे, आज ही सुनवाई करेंगे।
नतीजे का इंतजार कर रहे हैं लाखों छात्रः सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में जल्दबाजी है। लाखों छात्र इस मामले में नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। शीर्ष कोर्ट को सूचित किया गया है कि सीबीआई ने कथित नीट-यूजी पेपर लीक और कदाचार की चल रही जांच के संबंध में दूसरी स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है।
इसके सामाजिक प्रभाव है, आज ही होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने विवादों में घिरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करते हुए कहा कि इसके सामाजिक प्रभाव हैं, हम आज सुनवाई करेंगे. लाखों युवा छात्र इसका इंतजार कर रहे है। हमें सुनवाई करने और निर्णय लेने दीजिए।
पूरी परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है
कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से यह साबित करने के लिए कहा कि प्रश्न पत्र व्यवस्थागत तरीके से लीक किया गया। इससे पूरी परीक्षा पर असर पड़ा, इसलिए इसे रद्द करना जरूरी है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि पुन: परीक्षा कराने के लिए यह ठोस आधार होना चाहिए कि पूरी परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है।