आगरालीक्स…आगरा में सीड बॉल्स के जरिए शिव भक्त लाएंगे हरियाली. कांवड़ियों और परिक्रमार्थियों को दी जाएंगी ये सीड बॉल्स. जहां डालेंगे, वहीं उगेगा पौधा…
आगरा की पारिजात संस्था ने वन विभाग के साथ मिलकर एक अनूठी पहल की है. सावन के महीने में हर शिव भक्त को सीड बॉल्स दी जाएगी. कांवड़ियों और आगरा परिक्रमा में आने वाले शिव परिक्रमार्थियों को यह सीड बॉल्स देंगे. इनको शिवभक्त जहां भी डालेंगे, वहीं पौधा निकलेगा. शिव भक्त सीड बॉल्स को अपने घरों या जमीन में रोपित करेंगे. यह अनूठी पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित प्रदेश के निर्माण के उद्देश्य से की जा रही है.
पौधरोपण किया
आज वन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ के तहत पारिजात संस्था की टीम ने पौधरोपण किया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पर्यावरण के क्षेत्र में कर रहे कार्य के लिए सम्मानित किया. वन विभाग के डीएफओ आदर्श कुमार व पारिजात संस्था की अध्यक्षा अनुराधा सिंह ने बताया कि इस साल शिव भक्तों को 5 लाख सीड बॉल्स का दान करेंगे. श्रद्धालु जिस जिस मार्ग से होते हुए जाएंगे, वहाँ पर उन्हें जमीन में दबाते हुए या फेंकते हुए जाएंगे. यह बरसात में अंकुरित होकर हरियाली लाएंगे. कार्यक्रम में डॉ साक्षी वॉकर, डॉ दीपशिखा, डॉ ममता मीना, भूमि व विकास उपस्थित रहे.
