आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित, पीएचडी प्रवेश परीक्षा में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग। ( nDBRAU, Agra : PHD entrance exam on 18th August 2024 )
आंबेडकर विवि ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विवि द्वारा 55 विषयों की 1500 पीएचडी सीटों के लिए 18 अगस्त को पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो घंटे की होगी और 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
3260 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
पीएचडी की 1500 सीटों हैं, इसके लिए 3260 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए विवि प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।