मैनपुरीलीक्स… तालाब की जमीन पर बने नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी के आयजा मैरिज होम को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पुलिस फोर्स मैजूद रहे। ( Mainpuri News : Nagar Panchayat Karhan Chairman wife marriage home demolish)
मैनपुरी के करहल के नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल नईम की पत्नी फरजाना बेगम के नाम से आयजा मैरिज होम था। पूर्व चेयरमैन संजीव यादव ने अवैध जमीन पर मैरिज होम बनाने की शिकायत मुख्यमंत्री के साथ ही स्थानीय अधिकारियों से की थी। इसके बाद जांच कराई गई। जांच में मैरिज होम तालाब की जमीन पर बनाने की रिपोर्ट दी गई। पिछले वर्ष मैरिज होम को ध्वस्त करने के आदेश दिए गए थे । इस मामले में अपर जिलाधिकारी न्यायालय में अपील दाखिल की गई। नौ जुलाई को अपील खारिज कर दी गई थी।
चार बुलडोजर से ध्वस्त किया गया मैरिज होम
रविवार को बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन अधिकारी चार बुडलोजर के साथ पहुंचे। आयजा मैरिज होम को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।