नईदिल्लीलीक्स..गुरु पूर्णिमा पर्व उल्लास से मना।गोवर्धन में उमड़ा सैलाब। बांग्लादेश में सेना सड़कों पर उतरी। कांवड़ मार्ग पर नाम विवाद गहराया। प्रमुख खबरें।
मठ-मंदिर, आश्रमों में हुए कार्यक्रम
गुरु पूर्णिमा पर्व देशभर में उल्लास से मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। मठ, आश्रमों में आयोजन किए गए। भक्तों ने गुरु पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में की पूजा
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री मंहत योगी आदित्यनाथ महाराज ने पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से सभी के लिए सुख-शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की।
योगी आदित्यनाथ का तिलक लगाकर अभिनंदन
इस पावन अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी सहित अन्य पूज्य संतगणों ने गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
मथुरा-वृंदावन में उमड़ा सैलाब, गोवर्धन में लाखों ने लगाई परिक्रमा
मथुरा-वृंदावन के आश्रम और मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ता रहा। कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था बेकाबू हो गई। गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाने को लाखों लोगों की भीड़ रही।
बांग्लादेश में हालात बेकाबू सेना सड़कों पर

बांग्लादेश में हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सरकार ने सेना को सड़कों पर उतार दिया है। सेना और प्रदर्शनकारियों की कई स्थानों पर झड़प हुई है। विरोध प्रदर्शनों में 133 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन हजार से ज्यादा घायल हुए हैं।
बांग्लादेश में हिंसा के बीच सुप्रीम कोर्ट का फैसला, योग्यता के आधार पर दें नौकरी।
बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर चल रहे प्रदर्शन और हिंसा के बीच देश के सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह योग्यता के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था लागू करे।
नाम विवाद पर एनडीए के सहयोगी दल भी भड़के
यूपी-उत्तराखंड में कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों के नाम लिखवाने का विवाद और गहरा गया है। विपक्षी दलों के साथ एनडीए के सहयोगी दल भी भड़क गए हैं।
क्या कुर्ते पर भी नाम लिखवा लें- जयंत चौधरी
रालोद नेता जयंत चौधरी ने कहा है कि कांवड यात्रियों की सेवा सब करते हैं लेकिन भाजपा ने सोच-समझकर निर्णय नहीं लिया है। लोग क्या अपना नाम कहां कहां लिखवाएं, क्या कुर्ते पर भी लिखवाएं। इससे पहले चिराग पासवान भी इस निर्णय पर सहमत नहीं हुए हैं।
काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार होगा सिल्को द्वार से प्रवेश
कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में सावन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसके बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पहली बार सिल्को द्वार से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कमिश्नर ने पीने के पानी, टॉयलेट, चिकित्सकीय व्यवस्था, साफ-सफाई के प्रबंध के साथ भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि सुरक्षा में पूरी सजगता बरतें और सीसी कैमरे से लगातार निगरानी करते रहें।