आगरालीक्स…पत्नी रील्स बनाने की है शौकीन, नये वीडियो के लिए मांग रही थी छोटी ड्रेस. मना किया तो गुस्सा होकर चली गई मायके…आगरा में पति—पत्नी का यह अजब मामला….
आगरा में पति—पत्नी के विवाद के कई अजीबोगरीब मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. ये विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि पुलिस तक और फिर परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच जाते हैं. परिवार परामर्श केंद्र पर जब यह मामले पहुंचते हैं तो उन्हें समझाया जाता है और फिर साथ रहने को कहा जाता है. कई पति पत्नी मान जाते हैं तो कई गुस्से में ही रहते हैं. आगरा में कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब मामला फिर से परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा है जिसे पढ़कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे.
जानें क्या है मामला
आगरा की एक युवती की शादी राजस्थान के एक युवक से दो साल पहले ही हुई है. पत्नी को रील्स बनाने का शौक है और इसके लिए वह तरह तरह के वेस्टर्न कपड़े पहनती है और रील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है. एक दिन पत्नी ने नये वीडिया के लिए अपने पति से छोटी ड्रेस की डिमांड की. इस पर पति ने इनकार कर दिया. गुस्साई पत्नी इस बात पर ही नाराज होकर अपने मायके चली गई.
आज परिवार परामर्श केंद्र पर जब यह मामला पहुंचा तो काउंसलिंग के लिए पहुंचा तो पति ने बताया कि पत्नी को वीडियो बनाने का और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का जबर्दस्त शोक् है. इसके लिए वह घर के काम भी छोड़ देती है और रात तक अपने दोस्तों से बात करती है. रील बनाने से रोकने पर मायके चली गई. पति ने इसकी शिकायत पुलिस में की जिसके बाद यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा. उसने कहा कि पत्नी डांस के वीडियो बनाती है और छोटी छोटी ड्रेस पहनती है. आए दिन मुझसे छोटी ड्रेस खरीद कर लाने की जिद कती है.
काउंसलर ने बताया कि युवती को समझाया गया और कहा कि ऐसा नहीं है कि छोटी ड्रेस पहनने पर रील बनाने पर ज्यादा हिट आउंगे और आपके फोलोवर्स बढ़ेंगे. ये सोच गलत है. युवती को काफी समझाया गया जिसके बाद उसने वीडियो बनाने के लिए सिर्फ दिन में थोड़ा समय देने का वादा किया जिसके बाद पति और पत्नी में सुलह हो गई.