आगरालीक्स… आगरा कॉलेज में बीएड परीक्षा कराने के लिए केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक नियुक्त. ( DBRAU, Agra News : Observer for Bed Exam in Nodal Center Agra College#agra )
विवि की बीएड परीक्षा चल रही हैं। विवि की ओर से बीएड की परीक्षा नोडल केन्द्रों पर करायी जा रही है। विवि की ओर से आगरा के कॉलेजों की परीक्षा कराने के लिए आगरा कॉलेज को भी नोडल केन्द्र बनाया है। परीक्षा शुरू होने के दूसरे दिन से ही हालात खराब हो गए। क्योंकि कॉलेज के शिक्षकों ने नोडल पर परीक्षा कराने के विरोध और अन्य मांगों को लेकर बहिष्कार का रास्ता अपना लिया। शिक्षकों ने बीएड की परीक्षा में ड्यूटी करने से लेकर दूसरे सहयोग करने से साफ इंकार कर दिया है। कॉलेज शिक्षक पूरी तरह से परीक्षा का बहिष्कार कर रहे हैं। स्थिति यह है कि कॉलेज प्राचार्य के द्वारा नियमों को याद कराने और विवि द्वारा कर्तव्य याद कराने के बाद भी शिक्षक परीक्षा में सहयोग को तैयार नहीं हुए है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आगरा कॉलेज में गतिमान बीएड परीक्षा के प्रकरण में गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर विशेष केन्द्राध्यक्ष व विशेष पर्यवेक्षक नामित किए जाते हैं। केन्द्रपर 23 जुलाई से 29 जुलाई तक की परीक्षा के लिए आरबीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. टीआर चौहान को विशेष केन्द्राध्यक्ष और पीसी बाग्ला कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एसके खण्डेलवाल को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। विशेष केन्द्राध्यक्ष एवं विशेष पर्यवेक्षक परीक्षाओं को अपनी निगरानी में नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण कराएंगे।