आगरालीक्स …आगरा के डिग्री कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। आरबीएस कॉलेज की बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की दूसरी मेरिट लिस्ट की गई जारी।
आरबीएस कॉलेज की बीकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की द्वितीय मेरिट सूची सोमवार को जारी कर दी गई। संयोजक डॉ. संजीव पाल सिंह के अनुसार सामान्य श्रेणी की 76. 40, ओबीसी की 72, एसएसी की 64 और एसटी के सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। प्रवेश के लिए काउंसलिंग 27 जुलाई को सुबह 11 बजे से होगी, अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र लेकर आएं।