आगरालीक्स…..आगरा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में तीन की मौत। ( Three died after Sleeper Coach bus collide with truck on Agra-Lucknow Expressway)
आगरा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद क्षेत्र के नगला खंगर में बालू से भरा ट्रक ड्राइवर ने खड़ा कर दिया, रात में स्लीपर कोच बस आई, बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई, बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
हादसे में तीन की मौत
हादसा इतना भीषण था कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन की मौत हो गई, इसमें चालक इरफान, रामदेव और एक अन्य यात्री शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी।