आगरालीक्स ….रेस्टोरेंट में युवक को गर्ल फ्रेंड के साथ पकड़ा, जमकर पिटाई लगाई।
आगरा मंडल के फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र के एक रेस्टोरंट में एक युवती को लेकर युवक पहुंचा, युवती का जन्मदिन था, रेस्टोरेंट में युवक गर्ल फ्रेंड का जन्मदिन मना रहा था, तभी उसकी गर्ल फ्रेंड के भाई आ गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई लगाई।
पुलिस ने तीनों पर की कार्रवाई
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और तीनों युवकों को थाने ले आई। पुलिस ने तीनों का शांति भंग में चालान कर दिया।