आगरालीक्स…. आगरा में पूर्व मंत्री उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी के जमानत प्रार्थना पत्र पर अब 29 जुलाई को सुनवाई होगी। कारोबारी और उनकी बेटी पर कार चढ़ाने के प्रयास के आरोप में दिव्यांश चौधरी जेल में है। ( Agra News : Hearing on Former Minister grand Son Divyansh Chaudhary bail plea on 29th July)
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले जूता कारोबारी की तहरीर पर 15 अप्रैल को पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांशी चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें आरोप लगाए थे कि दिव्यांश चौधरी ने जूता कारोबारी और उनकी बेटी पर कार चढ़ाने की कोशिश की, स्थानीय लोगों के आने पर वह मौके से भाग गया। हत्या के प्रयास के आरोप में दिव्यांशी चौधरी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 19 जुलाई को दिव्यांश चौधरी ने समर्पण कर दिया था, उसे जेल भेज दिया गया था।
29 जुलाई को होगी सुनवाई
दिव्यांश चौधरी के जमानत प्रार्थना पत्र पर गुरुवार को सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वादी के अधिवक्ता ने जमानत प्रार्थना पत्र के जवाब में प्रति शपथ पत्र दाखिल करने के लिए समय मांगा, अदालत ने सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तिथि नियत की है।