आगरालीक्स…आगरा के ताज नेचर वॉक में किया पौधरोपण…
जीवन बचाना है तो वृक्ष लगाना है। इसी उद्देश्य से आगरा ओ बीएस एंड गाइनी की ओर से मंगलवार को ताज नेचर वॉक में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना जरूरी है। एओजीएस की अध्यक्ष डॉ सविता त्यागी ने अथितियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉक्टर अनुपम त्यागी, डॉक्टर संजना महेश, डॉक्टर शमिता पंजवानी, डॉक्टर वनमाला यादव, डॉक्टर सीमा सिंह, डॉक्टर रेखा रानी, डॉक्टर नीलम रावत, डॉक्टर नमिता सक्सेना, डॉक्टर स्वाति पाठक और डॉक्टर संधि जैन ने भी पौधारोपण किया।