आगरालीक्स…आगरा में क्लास 3 से क्लास 8वीं तक के 441 स्टूडेंट का हुआ वजन, आंख, नाक और हीमोग्लोबिन का परीक्षण. सबसे ज्यादा बच्चों में मिली ये कमी…
रोटरी क्लब आगरा नियो ने आज ‘आरोग्यम’ के तहत बुधवार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन न्यू मिल्टन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, आगरा में किया. शिविर का उद्घाटन क्लब अध्यक्ष रो. डॉ. अशोक डोनेरिया ने किया. शिविर में कक्षा 3 से कक्षा 8 के 441 छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया, जिसमें 20 प्रतिशत बच्चों की आंख में, लगभग 25 प्रतिशत में दांत से संबंधित, करीब 10 प्रतिशत में वजन तथा हीमोग्लोबिन से संबंधित समस्या सामने आईं, जिसके लिए छात्राओं को उचित परामर्श प्रदान किया गया. रोटरी क्लब आगरा नियो द्वारा आरोग्यम परियोजना के अंतर्गत अब तक लगभग 2198 छात्रों का परीक्षण किया जा चुका है.
शिविर का संचालन रो. डॉ. मुकेश भारद्वाज, रो. डॉ. कुशल सिंह व रो. डॉ. शैली सिंह ने किया | इस दौरान क्लब सदस्य रो. अरुण सिंह, रो. यतेश सिंह, रो. दिव्यांशु सिंह, रो. पवित्र शर्मा, रो. मुकेश सक्सेना मौजूद रहे। अंत में क्लब सचिव रो. यतेश कुमार सिंह ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।