आगरालीक्स…आगरा में दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान में बदमाशों के घुसने और मारपीट व फायरिंग का वीडियो आया सामने. बदमाशों के हौंसले देखकर आप भी चौंक जाएंगे…देखें वीडियो और पढ़ें पूरी खबर
आगरा के सदर क्षेत्र के सेवला में खुशी ज्वैलर्स हैं. शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार बदमाश खुशी ज्वैलर्स पर पहुंचे. दुकान में घुसते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी, ज्वैलर ने बदमाशों का विरोध किया तो तमंचे से फायरिंग कर दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बदमाशों के बेखौफ हौंसले को देखकर आप भी चौंक जाएंगे.
दुकान के मालिक श्याम वर्मा हैं. उन्होंने बताया कि आज वह अपने बेटे वंश के साथ दुकानल पर बैठे थे. अचानक दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर दो बाइकों पर कुछ बदमाश दुकान के अंदर घुस आए. बदमाशों के हाथ में तमंचे थे. ज्वेलर्स के अनुसार करीब पांच बदमाश थे. उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों द्वारा की जा रही लूट का विरोध करना चाहा लेकिन बदमाशों ने उनके साघ्थ मारपीट शुरू कर दी. आसपास के लोग जब तक आते तब तक बदमाश मौके से फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले. पुलिस जांच में जुटी हुई है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.