Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Arvind Ji Maharaj described the story of Lord Shiva in Balkeshwarnath temple of Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Arvind Ji Maharaj described the story of Lord Shiva in Balkeshwarnath temple of Agra…#agranews

245

आगरालीक्स...शिव पूजा से दूर होता अकाल मृत्यु का भय. आगरा के बल्केश्वरनाथ मंदिर में अरविंद जी महाराज ने किया भगवान शिव के पावन प्रसंगों का वर्णन

बल्केश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर राष्ट्रीय संत अरविंद जी महाराज ने शिव आराधना, जालंधर, वाणासुर, गजासुर आदि राक्षसों का प्रसंग सुनाया। कथा वाचक कहते है कि भगवान शिव सभी देवों के आराध्य देव हैं। भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य को अकाल मृत्यु का भय नहीं होता। शिव कथा हमारे जीवन में मंगल करने वाली है। शिव ज्ञान के दाता हैं। भगवान शिव जब कृपा करते हैं, तब ही हम शिवत्व का अंश मात्र समझ पाते हैं। जब तक महादेव की कृपा नहीं होती, तब तक हम धर्म, भक्ति की ओर जा नहीं सकते। बाबा भोलेनाथ की चौखट पर जाने पर ही सुख, शांति की प्राप्ति होती है।

कथा प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जब जालंधर नामक राक्षस ने चारों ओर आतंक फैला दिया तब सभी देवताओं ने भगवान शंकर की आराधना की, तब भगवान शंकर खुद जालंधर नाम के राक्षस से युद्घ करने के लिए पहुंचे। भगवान शंकर और जालंधर का युद्घ हुआ मगर वे भी राक्षस को नहीं हरा पाए। भगवान विष्णु ने ध्यान लगा कर देखा कि राक्षस की धर्मपत्नी वृंदा उसकी मूल शक्ति थी। वृंदा एक पतिव्रता नारी थी। भगवान विष्णु ने धोखे से जालंधर का रूप धारण कर जालंधर की पत्नी वृंदा का पतिव्रता धर्म भंग कर दिया। इससे राक्षस की शक्ति कम हो गई और भगवान शंकर ने उसका वध कर दिया, उसी क्रम में भगवान भोले नाथ ने अपनी शक्ति के माध्यम से वाणासुर ओर गजासुर का भी उद्धार किया व्यास जी ने बताया भगवान शिव को इन पावन चरित्रों को जो श्रवण करता है इस कलिकाल में सदाशिव उसका समस्त पाप नष्ट कर देते हैं। और भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो जाती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!