Monday , 20 April 2026
Home आगरा National Deworming Campaign : Medicine given to 24 Lakh children in Agra on 10th August #Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

National Deworming Campaign : Medicine given to 24 Lakh children in Agra on 10th August #Agra

147

आगरालीक्स ….आगरा में 24 लाख बच्चों को पेट के कीड़ मारने की दवा पिलाई जाएगी। ( National Deworming Campaign : Medicine given to 24 Lakh children in Agra on 10th August )


अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण आगरा मंडल डॉ.चंद्रशेखर ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों में कृमि संक्रमण को रोकना और नियंत्रित करना है। यह दिवस हर साल फरवरी और अगस्त में मनाया जाता है। अभियान के दौरान एक से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों और किशोरों,किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी । एनडीडी अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। आगरा मंडल के चारों जनपदों में 10 अगस्त को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाएगी । ( Agra Newss, Latest News Agra )


एडी डॉ.चंद्रशेखर ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद आगरा 24.27 लाख, फिरोजाबाद 14.08 लाख, मथुरा 14.16 लाख और मैनपुरी 10.36 लाख बच्चों और किशोरों,किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निर्देशित भी किया । ( Agra Health News )

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से एक से पांच साल तक के बच्चों को दवा दी जाएगी। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में छह से 19 साल तक के बच्चों व किशोरों-किशोरियों को शिक्षकों की मदद से दवा खिलाएंगी। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली और दो से 19 साल तक बच्चों व किशोरों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। छोटे बच्चों को गोली पीसकर दी जानी है। जबकि बड़े बच्चे गोली चबाकर खा सकेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए एविडेंस एक्शन इंडिया संस्था अहम भूमिका निभा रही है।

यह हैं कृमि मुक्ति के फायदे :

  • रोग प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि
  • स्वास्थ्य और पोषण में सुधार
  • एनीमिया नियंत्रण
  • समुदाय में कृमि व्यापकता में कमी
  • सीखने की क्षमता और कक्षा में उपस्थिति में सुधार
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!