मथुरालीक्स …आगरा दिल्ली हाईवे पर माफिया मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गिरोह के शार्प शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, एक घंटे फायरिंग, 20 हत्या के मामले और एक लाख का था इनाम। ( Encounter on Agra- Delhi Highway, Mukhtar, Munna Bajrangee Sharp Shooter Pankaj Yadav Killed) ( One Lakh Reward, UP STF Killed)
माफिया मुख्तार अंसारी, शहाबुददीन के साथ ही मुन्ना बजरंगी गिरोह में शार्प शूटर रहा रानीपुर मऊ का रहने वाले पंकज यादव ( 32 Year ) पर हत्या के 20 मुकदमे दर्ज थे, एक लाख रुपये का इनाम घेषित किया गया था। एसटीएफ उसके पीछे लगी हुई थी। एसटीएफ को शार्प शूटर के मथुरा में होने की सूचना मिली थी।
आगरा दिल्ली हाईवे पर हुई मुठभेड़ ( 20 Murder Case Pankaj Yadav )
बुधवार सुबह एसटीएफ ने मथुरा पुलिस के साथ पंकज यादव को आगरा दिल्ली हाईवे पर घेर लिया, करीब एक घंटे फायरिंग हुई, पंकज यादव ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिग में शार्प शूटर पंकज यादव ढेर हो गया। करीब एक घंटे तक फायरिंग हुई। ( Who Is About Sharp Shooter Pankaj Yadav) ( Mathura Latest News )