आगरालीक्स…रेसलर विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने पर सांसद हेमामालिनी ने कहा—100 ग्राम वजन भी बहुत मायने रखता है, सबक लें इससे…(Vinesh Phogat Olympic)
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर हर कोई दुखी है. 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण उन्हें डिस्कवालिफाइड कर दिया गया. ऐसे में भारत का एक पक्का पदक चला गया. इससे विनेश फोगाट तो दुखी हैं ही वहीं सारा देश दुखी है. 100 ग्राम अधिक वजन निकलने पर उन्हें ओलंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया. (Hema Malini on Vinesh Phogat)
कई लोग 100 ग्राम वजन को मात्र कह रहे हैं, लेकिन इस मामले में मथुरा की सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी का कहना है कि ये बहुत हैरान कर देने वाली और अजीब बात है कि किसी को आप इसलिए अयोग्य घोषित कर रहे हो क्योंकि उसका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला. वजन को नियंत्रित रखना कितना जरूरी है, वो अब समझ आया. यह हम सभी के लिए एक सबक है. हम सबको, सेलेब्स को, महिलाओं को इससे सीख लेनी चाहिए. मैं चाहती हूं कि वह जलद से जल्द अपना 100 ग्राम वजन कम कर लें, हालंकि अब उनहें दोबारा फाइनल्स खेलने का मौका नहीं मिलेगा. (Paris Olympic 2024)