आगरालीक्स…. आगरा में धरती में दरार हो गई, यह दरार बढती गई और आठ फीट गहरी हो गई है। धरती का फटना कौतुहल बना हुआ है, इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
आगरा के बाह के गांव पुरेहतनपुरा में बुधवार को एक खेत में दरार पड गई, उस समय बारिश हो रही थी, देखते ही देखते दरार लंबी होती गई, इसे देख ग्रामीण भी भौचक रह गए। खेत में ग्रामीणों की भीड लग गई, खेत में पडी दरार 8 फीट गहरी बताई जा रही है। यह किस कारण से हुई है, यह अभी पता नहीं चल सका है।
अधिकारी पहुंचे, ग्रामीण परेशान
खेत में पडी दरार की जानकारी होते ही तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए, इसके बाद से ग्रामीण परेशान हैं, खेत में दरार कैसे पडी, आस पास के खेतों को तो नुकसान नहीं हो, इसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं।
आगरा में 25 जून से मानसून
इस साल आगरा में जमकर बारिश होगी, मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आगरा में मानसून 25 जून के बाद प्रभावी होगा। इस बार जून के अंत से सितंबर तक जमकर बारिश होगीै
मंगलवार को मौसम विज्ञान विभाग दक्षिणी-पश्चिमी मानसून का दूसरा पूर्वानुमान जारी कर दिया। इसमें जुलाई में 96 फीसद और अगस्त में 99 फीसद बारिश की सभावना है।
आगरा सहित दिल्ली में 25 जून से मानसून
मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. के जे रमेश के अनुसार पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड सहित पूर्वी राज्यों में 13 से 14 जून तक मानसून प्रभावी हो जाएगा। दिल्ली सहित आगरा व मध्य एवं उत्तरी भारत में 25 जून के बाद पहुंचेगा। इस बार मानसून पर अलनीनो का खास असर नहीं दिखाई देगा। आखिरी चरण में थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है।
100 फीसद तक मानसून
मानसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान 98 फीसद बारिश होने का अनुमान है। मध्य भारत में मानसून औसत से 100 फीसद तक रहेगा। आइएमडी द्वारा पहला अनुमान 18 अप्रैल को जारी किया गया था। इसमें दीर्घावधि औसत के मुकाबले 96 फीसद मानसून की बात कही गई थी।