आगरालीक्स… आगरा से एक युवक को किडनैप कर बदमाश ले गए, 10 लाख की फिरौती मांगी गई, पुलिस ने कॉबिंग कर चार घंटे में युवक को मुक्त करा लिया।
बुधवार शाम को आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव करकोली निवासी 25 वर्षीय युवक सूरज किसी काम से जा रहा था, पल्सर सवार बदमाश उसे उठा कर ले गए। कुछ देर बाद युवक के मोबाइल से घर पर फोन आया, अपहरणकर्ताओं ने कहा कि सूरज को किडनैप कर लिया है, उसे जिंदा देखना चाहते हो तो 10 लाख का इंतजाम कर लो, इसे सुन परिजनों के होश उड गए। वे ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचे।
पुलिस की कॉबिंग के बाद छोड कर भाग गए बदमाश
अपहरण की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई, जगह जगह कॉबिंग की गई, करीब चार घंटे बाद युवक अरनौटा पुलिस के पास मिल गया, उसके मुंह में कपडा ठुंसा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
किसी और का अपहरण करने तो नहीं आए थे बदमाश
सूरज का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, वह खुद शादीशुदा है और मजदूरी करता है। ऐसे में बदमाश सूरज का अपहरण क्यों करेंगे, इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है, ऐसा भी हो सकता है कि बदमाश किसी और का अपहरण करने के लिए आए हों।